पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाइवा ने ऑटो को रौंदा, डेढ़ दर्जन घायल, पांच रेफर

हाइवा ने ऑटो को रौंदा, डेढ़ दर्जन घायल, पांच रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिमरिया | सिमरिया टंडवा रोड में टीवीएस शोरूम के पास रविवार की शाम जेएच02 एएन 3739 हाईवा ने विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण उस पर सवार डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए।घायलों में चतरा प्रखंड के डमडोइया निवासी मो मोजाहिद ,मो सनाउल्ला, मो दाऊद,मोहम्मद निजाम उद्दीन, शबनम खातून,रईसा खातून,शाहिना खातून, समरू निशा, रशीदा खातून, बनवा खातून, सलमा खातून, मुनेजा खातून गांव हैं। इसके अलावा जय सिंह रांची और ऑटो चालक सुरेश कुमार बड़कागांव पांडेय पोखर शामिल हैं। डमडोइया के लोग टंडवा प्रखंड के मिश्रौल निवासी शमसुद्दीन मिया के पोता पोती के जनाजे में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे ।इसी बीच सिमरिया से आम्रपाली जा रहा हाईवा ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया ।घटना के बाद हाईवा चालक गाड़ी को सड़क किनारे खेत में छोड़कर भाग गया। दुर्घटना के बाद सिमरिया के रूप सिंह, पप्पू सिंह, संजय सिंह, छोटू सिंह, उपेंद्र सिंह, आशीष कुमार, समाजसेवी अमर सिंह आदि लोगों ने सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया ।अस्पताल में चिकित्सकों के नहीं रहने के कारण स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया और गंभीर पांच घायलों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया। अस्पताल में एंबुलेंस नहीं रहने के कारण घायलों के परिजनों ने निजी वाहनों से हजारीबाग भेजा जबकि अन्य घायलों को भेजने की तैयारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...