पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

थोड़ी देर रहा भगदड़ का माहौल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थोड़ी देर रहा भगदड़ का माहौल

मूर्ति तोड़े जाने की घटना के बाद विभिन्न हिन्दू संगठन के लोग सड़क पर उतर आए। विरोध मंे आक्रोशित लोगों ने बाजार को बंद करवा दिया। सोमवारी बाजार होने के बाद भी पूरा बाजार सुनसान हो गया। बाजार बंद कराने के दौरान थोड़ी देर भगदड़ का माहौल बन गया। दो लोगों के हिरासत में लेने की खबर के बाद माहौल शांत हुआ व हिन्दू जागरण मंच के राजेश सोनी के आग्रह पर बाजार खुल गया।

शांति समिति की बैठक के बाद माहौल सामान्य

मूर्ति तोड़े जाने की घटना के बाद स्थानीय प्रशासन के पहल पर शांति समिति के बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एसडीओ मुमताज अली व संचालन सीओ रंजीत लोहरा ने किया। बैठक में एसडीपीओ टंडवा एहतेशाम बकारीब व सिमरिया एसडीपीओ प्रदीप कच्छप ने भी भाग लिया। बैठक में दोनों पक्षों ने शांति व्यवस्था बहाल करने की बात कही। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रशासन व स्थानीय लोगो के सहयोग से नई प्रतिमा स्थापित कर प्रतिमा के उपर छत भी बनाया जाएगा। मौके पर थाना प्रभारी मदन मोहन सिंह, डोमन रजक, प्रमुख सीताराम साहू, अक्षेयवट पांडेय, मिथलेश गुप्ता, शंकर चौरसिया, अमानत हुसैन, सुभान अंसारी, नईमुद्दीन अंसारी,किशुन दास, तारकेश्वर गुप्ता, कुलदीप यादव, नकुल कुमार, अवध राज समेत कई उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...