एजेंट से दिनदहाड़े 76 हजार की लूट, मामला दर्ज
टंडवा | थाना क्षेत्र के सराढु पंचायत स्थित धोरधोरवा खावा के पास दिन दहाड़े लगभग 76 हजार रुपए लूट का मामला प्रकाश मे आया है। यह घटना सोमवार लगभग एक बजे की है। भुक्तभोगी सुजीत कुमार सिंह ने थाना मे आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सुजीत कुमार सिंह भारत फाइनांस इनकुलीसीट लिमिटेड मे संगम मैनेजर के रुप मे कार्य करता है। सराढु व कोयद से महिला समूह के पास से रुपये वसूल कर वापस टंडवा आ रहे थे। इसी बीच टंडवा एक काले रंग के पल्सर मोटर साइकिल पर सवार चार अज्ञात लुटेरों ने रोक कर 76 हजार 809 रुपया तथा खुद का 1635 रुपये लूट लिया।