पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भैंसा स्थान में प्रतिमा खंडित, टंडवा बाजार बंद

भैंसा स्थान में प्रतिमा खंडित, टंडवा बाजार बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के गाड़ीलौंग स्थित भैंसा स्थान मंे स्थापित मूर्ति को रविवार देर रात खंडित करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थापित मूर्ति को समुदाय विशेष द्वारा खंडित किया गया है। मूर्ति खंडित होने की सूचना पाते ही आक्रोशित लोग घटनास्थल पर जुट गए और अविलंब दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। विभिन्न संगठन के लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी के लिए टंडवा बंद कर दिया। पुलिस ने कामता गांव निवासी गयासुद्दीन अंसारी व अहमद अंसारी को हिरासत में लिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ और दोपहर बाद टंडवा बाजार अन्य दिनों की तरह सामान्य हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गयासुद्दीन अंसारी के यहां शादी समारोह आयोजित था। जिसमें दो बेटियों की शादी होनी थी। रांची के मुड़मा व चतरा कान्हाचट्टी गांव से दो अलग-अलग बारात एक ही घर में आई थी। रात में ही मूर्ति तोड़ दी गई। ग्रामीणोंं का संदेह बारातियों पर है। सुबह जब लोगो ने खंडित प्रतिमा को देखा तो यह खबर आग की तरह फैल गई। घटना के बाद बारातियों को ग्रामीणों ने रोक दिया था। जिसके बाद मुखिया शंकर चौरसिया समेत अन्य ग्रामीणो के पहल पर माहौल को शांत करवाया गया। बाद में मामला हिंदु संगठनों के पहुंचने के बाद माहौल फिर से गर्म हो गया। पुलिस प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए माहौल बिगड़ने से बचा लिया।

खबरें और भी हैं...