पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेफरल अस्पताल में सुविधा के लिए एक से राजद का अनिश्चितकालीन धरना

रेफरल अस्पताल में सुविधा के लिए एक से राजद का अनिश्चितकालीन धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिमरिया | अनुमंडल क्षेत्र में अवस्थित एक मात्र रेफरल अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए मूलभूत सुविधा के लिए राजद नेता मनोज चंद्रा ने 1 मई से अनिश्चितकालीन देने का निर्णय लिया है। यह धरना अस्पताल के मुख्य गेट के पास दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि रेफरल अस्पताल अब केवल रेफर अस्पताल बन गया है। यहां सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। इससे आये दिन दुर्घटना में पदाधिकारी एवं प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि को परेशानी का सामना करना पड़ता है। न ही एंबुलेंस की व्यवस्था है न रात्रि के लिए प्रशिक्षित चिकित्सक, न समुचित दवा, न ही आक्सीजन की व्यवस्था है। टंडवा आम्रपाली कोल प्रोजेक्ट होने से आये दिन सड़क दुर्घटना में वाहनों का शिकार लोग होते रहते है। दुर्घटना में घायलों को बचाने की कोई सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।

खबरें और भी हैं...