पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली

नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड पदमपुर पंचायत अंतर्गत बदबिगहा गांव मे नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 751 कलश यात्रियों ने भाग लिया। कलश यात्रा में मुख्य रुप से जिला परिषद दुलारचंद साहू व मुखिया रेखा देवी ने भाग लिया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप से कलश लेकर श्रद्धालु गांव का भ्रमण करते हुए नदी पहुंचे। जहां यज्ञाचार्य बलराम शरण बापू जी महाराज ने जल पूजन कराया। इसके बाद कलश यात्री माथे पर कलश रख कर पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे। इस दौरान कलश यात्रा मे शामिल श्रद्धालुओं ने जय माता दी, हर हर महादेव, जय बजरंग बली आदि देवी देवताओं के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

यज्ञ मंडप मे विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार व शंखनाद के साथ मुख्य कलश को स्थापित किया गया। कलश स्थापना के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के गूंज से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। यज्ञ बलराम शरण बापू जी महाराज की देखरेख में कराया जा रहा है। इसमें साध्वी राधा भारती, शिरोमणि शास्त्री, अनिल व्यास प्रवचनकर्ता के रूप में भाग ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...