टंडवा में खुला रौनियार पब्लिक स्कूल अध्यक्षने किया उद्घाटन
टंडवा | स्थानीय अंबेडकर चौक के समीप रौनियार भवन में मंगलवार को रौनियार पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व मुखिया सह अखिल भारतीय रौनियार वैश्य समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामलखन साव ने दीप जलाकर कर किया। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रसाद गुप्ता और संचालन महेश प्रसाद गुप्ता ने किया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक रामप्रसाद गुप्ता ने कहा कि टंडवा और आसपास के क्षेत्रों में निवास करने वाले गरीब बच्चों को इस विद्यालय में सुविधा मिलेगी। यहां कम शुल्क में गुणवता पूर्ण शिक्षा दी जाएगी। यहां वर्तमान में नर्सरी से कक्षा पांच तक पढ़ाई होगी। मौके पर रौनियार समाज के जिला अध्यक्ष नत्थू प्रसाद गुप्ता, भुनेश्वर प्रसाद गुप्ता, विकास भूषण, रंजीत गुप्ता, बलराम गुप्ता, दिलीप प्रसाद गुप्ता, बबलू गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता, जयप्रकाश रजक, मोनिका देवी समेत अन्य उपस्थित थे।