पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांप की तरह रेंग कर पहाड़ की गुफाओं में समा जाती है लड़की, देखने के लिए उमड़ रही लोगों की भीड़

सांप की तरह रेंग कर पहाड़ की गुफाओं में समा जाती है लड़की, देखने के लिए उमड़ रही लोगों की भीड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड मुख्यालय से लगभग तेरह किलोमीटर दूर हांडू गांव स्थित हजारों फीट ऊंचे पत्थरों की चोरा पहाड़ में इन दिनों अजीबो गरीब घटना सुर्खियों मे है। हांडु गांव स्थित चोरा पहाड़ की चोटी पर सांप के छत्तर नुमा एक विशालकाय पत्थर है। इसमें कई छोटी-छोटी गुफाएं बनी हुईं है। जहां पहुंचते ही गांव की दो लड़कियां अजीबो गरीब हरकत करने लगती है। गुफा के समीप पहुंचते ही लड़कियां जमीन पर लेटकर सांप की तरह रेंगने लगती है। चट्टान के छोटी सुरंग में अंदर इंसान का जाना नामुमकिन है।

वहीं इन दो लड़कियां सांप की तरह रेंग कर आराम से अंदर बाहर हो जाती है। ये दोनों लड़कियां पहाड़ पर भी घर की आंगन की तरह चलती हैं। इस दौरान लड़कियों के शरीर में चोट लगने पर भी उन्हें दर्द नहीं होता। घटना को देख रहे लोगों ने बताया कि इसी गुफा से एक सांप निकलता है। जिसकी लोग पूजा अर्चना करते हैं। सांप अक्सर मंगलवार को दर्शन देता है। मंगलवार को पत्रकारों की टीम जब पहुंची वहां सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। इस दौरान एक लड़की सांप की तरह रेंगते हुए गुफा के अंदर और बाहर हो रही थी। इसके बाद वहां दूध-लावा और घी लेकर पहुंचे लोग गुफा द्वार पर पूजा अर्चना करने लगे। हालांकि इस दौरान नाग देवता ने दर्शन नहीं दिए। पर लड़की को सांप की तरह रेंगते लोगों ने देखा। ग्रामीणों ने बताया कि गुफा में सिर्फ गांव की रघु गंझू की बेटी सारो कुमारी (15) और निर्मल गंझू की बेटी फूलमती कुमारी 12 वर्षीय पुत्री ही प्रवेश कर पाती है।

इस संबंध में सारो कुमारी ने बताया कि गुफा के अंदर नाग-नागिन समेत अन्य देवताओं के सोने की मूर्ति है। साथ ही देवताओं ने एक मंदिर बनाने को कहा है। इससे ज्यादा उसे कुछ याद नहीं आता हैं। पहाड़ के समीप विद्यालय के शिक्षक मथुरा ठाकुर और उदय यादव ने बताया कि उन्होंने खुद सांप को देखा है। बताया कि सारो बीते एक साल से ऐसी हरकत कर रही थी। पहले इस पर लोगों का ध्यान नहीं गया। लेकिन रामनवमी के सप्तमी को सांप देखने और लड़की को सांप की तरह चलने के बाद लोगों में आस्था-विश्वास बढ़ने लगा। ग्रामीण पहाड़ पर मंदिर बनवाने की तैयारी कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...