टंडवा : असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल में लगाई आग
टंडवा | गाड़ीलौंग के शहीद चौक स्थित धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। यह घटना मंगलवार की है। गाड़ीलौंग निवासी सलीम अंसारी ने थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सलीम अंसारी ने बताया है कि मंगलवार शाम जब फातिहा करने गए तो देखा कि आग लगा हुआ था व क्षतिग्रस्त था।