पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नोइंट्री पर निगरानी रखने के लिए सिमरिया चौक पर लगेगा सीसीटीवी

नोइंट्री पर निगरानी रखने के लिए सिमरिया चौक पर लगेगा सीसीटीवी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र में कोल वाहनों से आए दिन हो रहे दुर्घटना को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में हुई बैठक में एसडीओ मुमताज अली अहमद ने ट्रांसपोर्टरों को आम लोगों के प्रति जवाबदेह बनने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि कोल ट्रांसपोर्टिंग के दौरान जान माल की क्षति न हो इसका ख्याल रखना जरूरी है। एसडीओ ने ट्रांसपोर्टरों को परिवहन और प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का अनुपालन करने का निर्देश दिया। एसडीओ ने जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए नोइंट्री का अनुपालन शक्ति से हो जिसके लिए ट्रांसपोर्टरों को सिमरिया चौक पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। और तत्काल एक एंबुलेंस उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में एसडीओ ने ट्रांसपोर्टरों को कोल वाहन नंबर, चालकों का नाम और ड्राइविंग लाइसेंस की सूची उपलब्ध कराने को कहा। एसडीओ ने बताया कि कोल वाहनों के ठहराव वाले स्थल पर चेक पोस्ट लगाया जाएगा तथा नोइंट्री खुलने के बाद सबसे पहले खाली वाहनों को गुजरने दिया जाएगा। फिर माल वाहनों को गुजारा जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को इस पर पहल करने को कहा गया है। बैठक में सिमरिया एसडीपीओ प्रदीप कच्छप, टंडवा एसडीपीओ एहतेशाम वकारीब, प्रशिक्षु एसपी कुमार सौरभ, सिमरिया सीओ चंद्रदेव प्रसाद, टंडवा सीओ रंजीत लोहरा, टंडवा थाना प्रभारी मदन मोहन सिंह के अलावे बीकेबी ट्रांसपोर्टर गोविंद खंडेलवाल, रोहित भाटिया, अजय पांडेय, जिंदल के कैलाश शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...