पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क काटने का ग्रामीणों ने किया विरोध

सड़क काटने का ग्रामीणों ने किया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टंडवा | सीसीएल द्वारा आम्रपाली कोल परियोजना स्थित कुमड़ांग से होन्हे जाने वाली मुख्य सड़क को काटे जाने के बाद विरोध शुरू हो गया। सीसीएल खुलने के बाद इसी रास्ते से वाहन कोल डंप से कोयला लेकर दो, दस व ग्यारह नंबर कांटा घर जाया करती थी। लेकिन सड़क काटने के बाद अब गाड़िया मनवा टोंगरी होकर जाएंगी। रास्ता काटकर रूट बदलने से ग्रामीण काफी नाराज व आक्रोशित हैं। मनवाटोंगरी के लोगों ने नए रास्ते से कोयला ढुलाई नहीं करने की मांग को लेकर सड़क पर आ गए जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों के विरोध के कारण कांटा घर नंबर दो, दस व ग्यारह से डिस्पैच बंद रहा। ग्रामीणों का कहना है कि नए रास्ते से डिस्पैच होने से मनवा टोंगरी में प्रदूषण की समस्या बढ़ जाएगी। जहां सड़क काटी गई है उसके पार गांव वालों की काफी जमीन है जिसमें जाने के लिए उन्हें लंबा सफर तय करना पड़ेगा। रैयत आशुतोष मिश्रा का कहना है कि ग्रामीणों के बिना सहमति के सरकारी सड़क काट दी गई है अगर उसे भरकर चालू नहीं किया गया तो सीसीएल की सारी विधि व्यवस्था को बंद कर देंगे।

खबरें और भी हैं...