टंडवा | बिजली समेत जनहित की मांगों को लेकर लोक विस्थापित संघर्ष समिति अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेगी। भूख हड़ताल कार्यक्रम बाजार स्थित दुर्गा मंडप परिसर में आगामी 29 मई से की जाएगी। उक्त आशय की जानकारी लोक विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष नायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। इसमें कहा है कि एनटीपीसी से विस्थापित गांव में बिजली आपूर्ति को लेकर बनने वाले सबस्टेशन के निर्माण कार्य शुरू नहीं होने, नदी में छठ व श्मशान घाट नहीं बनने तथा टंडवा के बड़की नदी में बन रहे बैराज निर्माण कार्य के खिलाफ भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, उपायुक्त समेत संबंधित विभाग को दी गई है।