टंडवा | पूर्व प्रमुख सुनीता देवी के पति सह भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन उरांव का आकस्मिक निधन हो गया। निधन की सूचना पाते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे पिछले माह से अस्वस्थ थे। इनका इलाज रांची में चल रहा था। वे सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। वे एनटीपीसी के पावर प्लांट लगाने की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना भी बैठे थे। इनके निधन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथलेश कुमार गुप्ता, प्रमुख सीताराम साव , मुखिया अक्षयवट पांडेय, शंकर चौरसिया, सीता देवी, एटक नेता बिनोद बिहारी पासवान, आदि ने शोक संवेदना प्रगट करते हुए समाज को अपूरणीय क्षति बताई।