पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसोसिएशन की बैठक में अनशन नहीं करने का निर्णय

एसोसिएशन की बैठक में अनशन नहीं करने का निर्णय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टंडवा | मगध-आम्रपाली ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक रविवार को चुंदरु धाम परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता संजीव सिंह ने की व संचालन प्रहलाद सिंह ने किया। आयोजित बैठक मे एसोसिएशन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए। इसमें आगामी 23 मई से आयोजित अनशन को नहीं करने पर सहमति बनी। साथ ही मगध-आम्रपाली परियोजना महाप्रबंधक आरबी सिंह द्वारा 19 मई शनिवार को हुई वार्ता के बाद लोकल गाड़ियों के लिए अलग लाइन एवं पार्किंग की व्यवस्था अविलंब करने पर सहमति जताने का स्वागत किया है। वहीं जो ट्रक मालिक एसोसिएशन की बैठक में उपस्थित नहीं रहेंगे। उन्हें लोकल की प्राथमिकता नहीं देने पर सहमति बनी। आगामी बैठक 3 जून को बुलाई गई है। मौके पर आदित्य कुमार ,विकास कुमार गुप्ता, मनोज कुमार, कुंदन सिंह, बिनोद कुमार साव, दीपक विश्वकर्मा, रवींद्र, रंजन राणा, साजिद अंसारी, गणेश यादव, महेश यादव,अवधेश सिंह ,जीतेंद्र सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित हुए ।

खबरें और भी हैं...