पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भूमि के अभाव में मगध के कुंडी माइंस में लटका ताला

भूमि के अभाव में मगध के कुंडी माइंस में लटका ताला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टंडवा | राष्ट्र को अरबों रुपए मुनाफा देने वाली एशिया की सबसे बड़ी मगध कोल परियोजना के कुंडी माइंस में एक बार फिर जमीन के अभाव में ताला लटक गया है। इस माइंस में रविवार से उत्पादन कार्य बंद हो गया। इसके कारण प्रतिदिन लगभग बीस हजार टन कोयला उत्पादन प्रभावित हुआ है। बताया गया कि कुंडी माइंस पिछले एक वर्ष में जमीन के अभाव में दर्जनों बार बंद का शिकार हो चुका है। बंद होने से कोयला व ओबी उत्पादन ठप हो गया है। जानकारों की माने तो कुंडी माइंस में पच्चीस लाख टन कोयला उत्पादन किया गया है । इसमें दस लाख टन कोयला भंडारण है। आउटसोर्सिंग कंपनी वीपीआर के मैनेजर श्रीनिवासन रेड्डी ने बंद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जमीन नहीं मिलने के कारण उत्पादन बंद करना पड़ा । इससे कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं पच्चीस हजार टन कोयले का उत्पादन प्रभावित है। उल्लेखनीय है कि सीसीएल के नीति से रैयत काफी परेशान हैं। रैयतों की माने तो प्रबंधन नौकरी मुआवजा देने के बजाय दबाव देकर उत्पादन करने में व्यस्त है। यही कारण है कि रैयत अपनी जमीन देने के पहले नौकरी मुआवजा आदि की मांग करते हैं जिसमें सीसीएल प्रबंधन फेल है। इसका खामियाजा कोयला उत्पादन कर रही कंपनी को आए दिन बंद का शिकार होना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...