पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 250 रैयतों को नौकरी देने में जुटी सीसीएल

250 रैयतों को नौकरी देने में जुटी सीसीएल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टंडवा | मगध-आम्रपाली कोल परियोजना से विस्थापित लगभग ढाई सौ रैयतों को जमीन के बदले नौकरी देने की प्रक्रिया के तहत 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर इन्हें नियुक्ति पत्र देने की संभावना है। जिसे लेकर अंचल विभाग तेजी से काम कर रही है। सीओ रंजीत लोहरा जमीन की प्रशासनिक सत्यापन का अभिलेख सीसीएल को अग्रसारित करने में जुटे हैं। मिली जानकारी के अनुसार 18 मई तक अंचल कार्यालय ने 247 रैयतों की वंशावली तैयार कर अभिलेख को दुरुस्त कर लिया है। बताया गया कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर जमीन के बदले नौकरी देने की मुहीम में प्रशासन व सीसीएल के अधिकारी इन दिनो संयुक्त रुप से अभियान चला रखा है। सीओ ने बताया कि लगभग 150 एकड़ जमीन सत्यापन करने का कार्य प्रगति पर है। अंचल द्वारा जिस प्रकार जमीन का सत्यापन किया जा रहा है। अगर सीसीएल प्रबंधन भी सक्रिय रूप से दस्तावेजों को दुरुस्त रखा तो ढाई से तीन सौ रैयतों को नौकरी मिलना तय है।

खबरें और भी हैं...