पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुर्घटना में मृतक के परिवार को मुखिया ने की मदद

दुर्घटना में मृतक के परिवार को मुखिया ने की मदद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टंडवा | टंडवा मुखिया सुनीता देवी ने मृतक रामलाल पासवान के श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान उनके आश्रितों से मुलाकात की। इस दौरान मुखिया सुनीता देवी ने आश्रित को एक क्विंटल चावल दिया। साथ एक टैंकर पानी की व्यवस्था कराई। इस मौके पर उनके पति सह समाज सेवी सुभाष दास, छोटन पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि टंडवा पासवान मुहल्ला निवासी मृतक रामलाल पासवान अपने प|ी व बेटी के साथ बीते बुधवार को शादी समारोह कार्यक्रम मे भाग लेने टेंपो से कल्याण पुर जा रहे थे। इसी बीच पांडे मोड़ के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे सभी घायल हो गए थे। रामलाल को गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...