टंडवा | थाना क्षेत्र के सेरनदाग स्थित गणपति फोटो डिजिटल स्टूडियो में चोरों ने दुकान का एसबेस्टस तोड़कर नकद समेत लगभग ढाई लाख रुपए के सामान चुरा ले गए। यह घटना बुधवार देर रात की है। इस बाबत दुकान संचालक धनिक लाल कश्यप ने थाने में आवेदन दिया है। इसमें गांव के ही हुसैनी साव के पुत्र रामचंद्र साव पर चोरी करने का आशंका जताई है। आवेदन में कहा है कि दुकान में रखे दो कैमरा, दो लैपटॉप, 25 मोबाइल, बीस मेमोरी कार्ड, पांच पेन ड्राइव तथा दुकान में रखे 29 हजार नौ सौ रुपए चोरी होने की बात कही।