टंडवा | थाना क्षेत्र के कबरा गांव निवासी सैफुन खातून ने गांव के आधा दर्जन लोगों पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। इसमें रज्जाक मियां, रमजान मियां, शफीक मियां, फरीदा खातून, सबरा खातून तथा मुनेजा खातून को आरोपी बनाया है। दिए आवेदन में कहा है कि खोरानी को लेकर हमारे साथ मारपीट की है। इधर पुलिस कांड संख्या 85/18 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।