पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टंडवा : दो दुर्घटनाओं में बच्ची समेत चार घायल, रेफर

टंडवा : दो दुर्घटनाओं में बच्ची समेत चार घायल, रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना के कोयला परियोजना क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में डेढ़ वर्षीय बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। जिसमें दो गंभीर रुप से लोगो को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज को रांची रिम्स रेफर कर दिया। यह घटना शुक्रवार शाम लगभग चार बजे की है। जानकारी के अनुसार पहली घटना टंडवा-सिमरिया मुख्य पथ पर स्थित आम्रपाली के गेट के पास घटी। जिसमें ट्रकों के अव्यवस्थित होने के कारण टेंपो पलट गया। इसमें सवार थाना क्षेत्र के कसियाडीह निवासी सत्तर वर्षीय सोबराती मियां गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार के बाद रांची भेज दिया।

वहीं दूसरी घटना में स्थानीय थाना क्षेत्र के देवलगडा निवासी शिबू उरांव के पुत्र जगदीश उरांव कोयला ढुलाई में लगे ट्रक के चपेट में आने से घायल हो गए। बताया गया कि जगदीश उरांव मोटरसाइकिल से प|ी प्रमिला देवी व बच्ची को लेकर घर जा रहे थे । इसी बीच मगध परियोजना के कुंडी माइंस के पास ट्रक ने मोटर साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया।

खबरें और भी हैं...