पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूछताछ के बाद टीपीसी समर्थक को भेजा गया जेल

पूछताछ के बाद टीपीसी समर्थक को भेजा गया जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टंडवा| टंडवा पुलिस ने टीपीसी समर्थक द्वारिका सिंह को पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया। जबकि मुकेश व महेश को छोड़ दिया गया। एसडीपीओ एहतेशाम वकारिब ने बताया कि पलामू के मनातू निवासी द्वारिका सिंह को पुलिस ने गश्ती के दौरान पकड़ा था। उसके पास से नक्सली पोस्टर व मोबाइल जब्त किया। पूछताछ के दौरान पता चला कि द्वारिका टीपीसी का समर्थक है। इसका टीपीसी के आक्रमण गंझू से अच्छा संबंध है, जो कोल परियोजनाओं की गतिविधियों को टीपीसी के आक्रमण तक पहुंचाता था। बताया कि वर्ष 2015 मे कोयला व्यवसायियों को टीपीसी के साथ मीटिंग करवाने का काम भी किया करता था।

खबरें और भी हैं...