प्रखंड में व्याप्त बिजली समस्या से परेशान ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें दर्जनों बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता सुभाष दास व संचालन सुनील सिन्हा ने किया। बैठक में आए लोगों ने बिजली की समस्या पर अपने विचार रखे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बिजली की समस्या पर नाराजगी जाहिर करते हुए विभाग को दोषी ठहराया। कहा कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अब बिजली की मांग को लेकर आंदोलन नहीं बल्कि बिजली कनेक्शन हटाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा। लोगो ने एक स्वर में कहा कि न बिजली जलाएंगे न हम बिल देंगे।
आंदोलन के माध्यम से लोग उच्चाधिकारियों से अपने बिजली कनेक्शन हटाने की मांग करेंगे। इसकी सफलता के लिए एक प्रतिनिधि मंडल अपने कनेक्शन हटाने की मांग करेंगे। सुभाष दास ने बताया कि लोग बिजली की मांग को लेकर कई बाद आंदोलन किया पर आज तक बिजली विभाग की नींद नहीं खुली। टंडवा औद्योगिक नगरी सिर्फ नाम की है। बताया कि केरेडारी सब स्टेशन में दैनिक मजदूरी पर कार्यरत कर्मियों की मनमानी चलती है। यहां के कर्मी अपने उच्चाधिकारियों के फरमान को भी नजर अंदाज कर देते हैं। इनके चाहने न चाहने पर टंडवा में बिजली चमकती है। मौके पर दर्जनों लोग शामिल थे।