पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थाना प्रभारी की पहल पर प्रेमी युगल की हुई शादी

थाना प्रभारी की पहल पर प्रेमी युगल की हुई शादी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टंडवा | प्रेमी जोड़ी ने टंडवा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर मे सोमवार को शादी कर ली। जानकारी के अनुसार टंडवा के हरिनगर निवासी झरी राम के पुत्र राहुल कुमार तथा मुहल्ले के ही एक युवती के बीच पिछले लगभग चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती शादी को लेकर दबाव देने लगी। पर लड़के के परिजन शादी करने से इनकार करने लगे। आखिरकार लड़की इंसाफ को लेकर शनिवार को टंडवा थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी बंधन भगत ने मामले को गंभीरता से लिया। और स्थानीय मुखिया पति सह समाज सेवी सुभाष दास आदि के पहल पर लड़के और लड़की के परिजन को सोमवार को थाने बुलाया गया। जहां दोनों पक्ष के लोगों से मामले की जानकारी ली। जिसके बाद लड़के पक्ष के लोग शादी करने को तैयार हुए। इस दौरान मुहल्ले के कई लोग भी शामिल हुए। दोनों के बालिग होने तथा दोनों परिजन के रजामंदी के बाद थाना परिसर स्थित शिव मंदिर मे दोनों प्रेमियों ने विवाह कर लिया। मौके पर बिनोद राम, पवन राम, कपिल राम, कैला राम समेत अन्य लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...