पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छता को लेकर स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकली

स्वच्छता को लेकर स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टंडवा | स्वच्छ भारत अभियान के तहत बुधवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। जागरूकता रैली में शामिल बच्चों ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र का भ्रमण कर स्वच्छता के प्रति नारे लगाए। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी लोगों को स्वच्छता के प्रति ध्यान देने स्वच्छ व सुंदर समाज बनाने पर बल दिया। अभिभावकों के साथ बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, विद्यालय के अलावे अपने घरो के अलावे आस-पास को साफ-सफ़ाई, पेयजल को स्वच्छ व सुरक्षित रखना, शौचालय का उपयोग करना, हमेशा साबुन का उपयोग करना आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार, बलराम विश्वकर्मा, शिक्षिका रेखा कुमारी, हेमंती कुमारी समेत दर्जनों बच्चे शामिल थे।

खबरें और भी हैं...