सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए हुई बैठक
सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए थाना परिसर में बुधवार को बैठक आहूत की गई। इसमें प्रखंड के विभिन्न पंचायत के मुखिया व पंसस सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी बंधन भगत व संचालन पीटर किंडो ने किया। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के विकास व शांति बहाली के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की। पुलिस अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को किसी भी तरह की समस्या से पुलिस को अवगत कराने को कहा बताया कि उनकी समस्याओं पर हर हाल में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से पुलिस को अवगत भी कराया। मौके पर जिला परिषद दुलार चंद साहू, अक्षयवट पांडेय, शंकर चौरसिया, मो. कासिम समेत कई उपस्थित थे।