ओओएटी क्लीनिक की शुरूअात समय उपस्थित डाॅक्टर व सेहत अधिकारी।
तपा| लोगों को नशा छुड़वाने में मदद करने के मंतव्य के साथ खोले आउटपेशेंट्स ओपीओइड असिस्टड ट्रीटमेंट (ओओएटी) क्लीनिक की शुरुआत सिविल सर्जन डाॅ. जुगल किशोर, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डाॅ. ज्योति कौशल और सीनियर मेडिकल अफसर तपा डाॅ. राज कुमार के नेतृत्व में की गई। सब डिविजनल अस्पताल तपा में ओओएटी क्लीनिक में मेडिकल अफसर डाॅ. रोहत कालिया की देखरेख में मरीजों का इलाज होगा और दवा फ्री दी जाएगी। इस मौके पर डाॅ. रोहत कालिया, गौतम ऋषि, जोगिन्द्र नाथ, नर्स अनीता रानी, दनवीर कौर और मनजीत सिंह भी मौजूद थे।(अरूण गोयल)