वार्ड-7 के आंगनबाड़ी सेंटर में पोषण दिवस मनाया
तपा| सरकार के अादेशों के अनुसार तपा के वार्ड-7 में आंगनबाड़ी सेंटर (शक्ति खूही) में वर्कर पुष्पा रानी और सुपरवाइजर किरना रानी के नेतृत्व में पोषण दिवस मनाया गया, जिसमें विशेष तौर पर पूर्व कौंसलर सोहन लाल बदवा की धर्मप|ी शकुंतला देवी ने गर्भवती महिलाअों की गोद भराई की। इस समय गर्भवती महिलाअों और उनके परिवारिक मेंबर भी पहुंचे। इसके अलावा 6 साल तक के बच्चों का वजन भी किया गया। इस समय एएनएम जसपाल कौर और हेल्थ टीम के वर्कर मौजूद थे। इसके अलावा आंगनबाड़ी हेल्पर सुखपाल कौर, राजवंत कौर, गीता रानी, मनजीत कौर, स्मिता रानी और बड़ी संख्या में महिलाएं और वार्डवासी मौजूद थे (अरुण गोयल)