पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व सरकारें कार्यों को अपने पूर्वजों का नाम देती थीं : बराला

पूर्व सरकारें कार्यों को अपने पूर्वजों का नाम देती थीं : बराला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तलवाड़ी में भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष।

समागम
जाखल| पूर्व सरकारें किसी भी विकास कार्यों को अपने पूर्वजों का नाम देती थीं व अपना वंशवाद चलाती थी, लेकिन भाजपा ने विकास कार्यों को देश के महान पुरुषों का नाम देकर उनके सम्मान करने का काम किया है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं हलका विधायक सुभाष बराला ने शुक्रवार को गांव तलवाड़ी में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर पार्क के उद्घाटन पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने पार्क के उद्घाटन करते हुए बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी 127 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर बधाई दी। बराला ने कहा कि जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, तभी से संत महात्माओं, महापुरुषों तथा देशभक्तों के जयंतियों को सरकारी तौर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का पहला संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल के गांव मुंदड़ी में बन रहा है। उसका नाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महर्षि वाल्मिकी के नाम पर रखा है।

तलवाड़ी में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर पार्क का किया उद्घाटन
समाजसेवा के लिए डॉ. अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित
शेरपुर| गुरु रविदास समाज भलाई संस्था द्वारा सरकारी प्राइमरी स्कूल खेड़ी चहलां मे इनाम वितरण समारोह करवाया गया। इसमें सरकारी प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल मनिंदरजीत कौर व बीपीओ शेरपुर अमर सिंह ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर बच्चों द्वारा गिद्धा, भंगड़ा, देश भक्ति के गीत व कविताएं पेश कर मनोरंजन किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान डालने वाले अमृतपाल सिंह, जगसीर सिंह, सुभाष चंद, पृतपाल सिंह, राजिंदरपाल सिंह, सुखविंद्र सिंह व बलवंत सिंह का डॉ. अंबेडकर अवार्ड के साथ सम्मान किया गया। प्रबंधकों की ओर से अच्छा स्थान हासिल करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुलविंदर सिंह, जगजीत सिंह, जसप्रीत जस्सी, सरबजीत सिंह आदि उपस्थित थे। (शर्मा)

खबरें और भी हैं...