पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अकाली नेत्री पर जबरदस्ती जहर पिलाने का आरोप, पीड़िता गंभीर

अकाली नेत्री पर जबरदस्ती जहर पिलाने का आरोप, पीड़िता गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकाली नेत्री बीबी जसबिंदर कौर शेरगिल पर उसके साथी महंत बबली की बेटी हरप्रीत कौर ने जबरदस्ती जहर पिलाने का आरोप लगाया है। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पातल में तपा में भर्ती करवाया गया। महिला ने कहा कि उसके सारे परिवार को अकाली नेत्री ने जेल में बंद करवा दिया, वह उसे भी रास्ते से हटाना चाहती है। डीएसपी एआर शर्मा ने कहा कि पुलिस को महिला ने बयान नहीं दिए हैं। उसके बयान के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। (समुंदर/अरुण)

रास्ते से हटाना चाहती है अकाली नेत्री : हरप्रीत कौर

आरोपी बबली महंत के दामाद सुखबिंदर की प|ी हरप्रीत कौर ने सोमवार को बीबी शेरगिल पर जान से मारने की कोशिश के आरोप लगाए। सिविल अस्पताल तपा में दाखिल हरप्रीत ने बताया कि वह सुबह करीब 9 बजे मंदिर जा रही थी। रास्ते में बीबी शेरगिल का घर है। बीबी शेरगिल, उसका भाई व अन्य लोग उसे पकड़ कर अपने घर ले गए। उन्होंने मारपीट कर उसे जहरीली चीज पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में होश आया। बीबी शेरगिल ने उसे पहले भी रास्ते से हटाने की बात कही है।

अस्पताल में भर्ती हरप्रीत कौर।

मुझे डराकर केस वापस करवाने की साजिश की जा रही : शेरगिल

खुद घर आकर कुछ पीने का ड्रामा किया : शेरगिल

बीबी शेरगिल ने कहा कि आरोप गलत हैं। महंत की बेटी अपने पति को केस से निकालना चाहती है, जिसके चलते वह इस तरह के आरोप लगा रही है। उसने हमारे घर आकर खुद कुछ पीकर मरने की का ड्रामा किया।

पांच महीने से चल रही दोनों गुटों में रंजिश|महंत बबली के परिवार व महंत बबली की नजदीकी साथी स्त्री अकाली दल की वाइस प्रधान बीबी जसबिंदर कौर शेरगिल की पांच महीने से रंजिश चल रही है। 30 नबंवर 207 को मंदिर में महंत की प|ी, उसके बेटे सोमदत्त, महंत के दामाद सुखबिंदर व अन्य लोगों ने बीबी शेरगिल को पीटा, साथ ही उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की व बाल भी काटे थे। पुलिस ने महंत की प|ी, उसके बेटे सोमदत्त, महंत के दामाद सुखबिंदर, दामाद के मित्र अर्शवीर, परमिंदर सिंह, बंटी व कमलदीप शर्मा पर पर्चा दर्ज किया था।

खबरें और भी हैं...