पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब के ठेके के कारिंदे से ‌Rs.2800 लूटे, मामला दर्ज

शराब के ठेके के कारिंदे से ‌Rs.2800 लूटे, मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराब के ठेकेदार के कारिंदे से अज्ञात लोगों ने सिर पर वार करके 2800 रुपए लूट लिए। वारदात का शिकार हुए बबलू निवासी बिहार ने पुलिस स्टेशन महलकलां के थानेदार सतपाल सिंह से बयान दर्ज करवाया जिसके आधार पर पर्चा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सहजड़ा लिंक रोड़ पर बने शराब के ठेके पर काम करता है। रात को करीब 1 बजे दो युवक बाइक पर सवार होकर आए।

उन्होंने उसके सिर पर वार करके उसकी जेब से 2800 रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस ने उन पर मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। (भूपिंदर)

खबरें और भी हैं...