पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रजबाहे में नहरी पानी न आने से किसान परेशान

रजबाहे में नहरी पानी न आने से किसान परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तपा| सावन की फसल की बिजाई के लिए नहरी पानी की अहम जरूरत है, परंतु इलाके अंदर रजबाहे में पानी न आने के कारण किसानों में रोष पाया जा रहा है। किसान हरदीप सिंह, क्लब प्रधान जसविन्द्र सिंह, किसान नेता गुरजंट सिंह खालसा, भोला सिंह, गुरचरन सिंह, संदीप सिंह, निर्मल सिंह, राजा सिंह, कुलविन्दर सिंह, प्रदीप सिंह ने कहा कि रजबाहे से नहरी पानी की सुविधा न मिलने के कारण उनकी बिजाई की हुई हरे-चारे, मक्का, नरमे की फसल का नुकसान हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रजवाहे की सफाई अादि भी नहीं की गई। किसानी मसलों की तरफ प्रशासन व सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता। किसानों ने मांग की है नहरी पानी तुरंत छोड़ा जाए, ताकि किसानों को समस्या का सामना न करना पड़े। (गर्ग)

खबरें और भी हैं...