गौभक्तों ने गायों के लिए किसानों से भूसे का सहयोग मांगा
तपा| संत बाबा इंद्र दास गौशाला में गऊ सेवकों की तरफ से मीटिंग की गई। इसमें गायों के लिए भूसे और चारे को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर गौभक्त कंता मोड़, केसपाल गोयल, मदन लाल, काला मेहता, धीरू बहावलपुरिया, राजिन्दर कुमार, हैपी सूद, भूषण घड़ैला, पवन चाअोके, अशोक कुमार बिट्टू ढिल्लवां, संभू राम, विजय धूरकोटिया, टैनी मोड़, प्रेम कुमार, मुनीश कुमार, हरपाल सिंह, पाला राम, चरनदास, पंडित रवीन्द्र कुमार, दलीप चंद, पंकज कुमार, बलौर चंद, सिप्पा राम, मुनीश कुमार, राकेश कुमार, गोपाल, मोनू, भूषण बांसल ने बताया कि तपा शहर में अंदर वाले दोनों गौशालाअों में भूसे की बहुत कमी है। गेहूं और भूसे के सीजन को देखते हुए गौभक्तों की तरफ से समूह इलाका निवासी और दानी सज्जनों से अपील की गई कि गायों के लिए भूसे का सहयोग दें। (गर्ग)