पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुपोषण और एनीमिया मुक्त बनाने के लिए महिलाओं को दिलाई शपथ

कुपोषण और एनीमिया मुक्त बनाने के लिए महिलाओं को दिलाई शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनौला|बाल विकास प्रोजेक्ट अफसर बरनाला के दिशा निर्देशों के अंतर्गत सर्कल सुपरवाइजर करमजीत कौर के नेतृत्व में असपाल खुर्द में पोषण अभियान दिवस मनाया गया। इस मौके पर गांव की महिलाओं को शपथ उठवाई गई कि बच्चों की सेहत व स्वस्थ समाज की उसारी को समर्पित पंजाब को कुपोषण और एनीमिया मुक्त बनाने के लिए अपने आप को समर्पित करेंगे।

इस दौरान इन्द्रजीत कौर एएनएम ने बच्चों के टाइम पर टीके लगवाने और सही टाइम पर हेल्थ चेकअप करवाने संबंधित विस्तार सहित जानकारी दी। वर्कर कर्मजीत कौर ने प्रधानमंत्री मातरू वंदना योजना अधीन महिलाओं को समय सिर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा। (सदियोडा)

खबरें और भी हैं...