पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढिल्लवां समागम में 58 व्यक्तियों ने अमृत छका

ढिल्लवां समागम में 58 व्यक्तियों ने अमृत छका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढिल्लवां में खालसा सृजन दिवस को समर्पित चल रहे सालाना समागम की समाप्ति पर गुरुद्वारा साहब बादशाही नौवीं में अमृत संचार करवाया गया, जिसमें 58 गणमान्य व्यक्तियों ने अमृत छका।

इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर सुखविन्दर सिंह ढिल्लवां ने बताया कि नगर ढिल्लवां और इलाके की सिख संगत के सहयोग के साथ रसीवर परमजीत सिंह के नेतृत्व में 12 अप्रैल से चल रहे सालाना समागम की समाप्ति पर पांच प्यारे साहिबानों ने अमृत संचार करवाया गया। इस मौके पर काफी ज्यादा संगत ने माथा टेक पर अरदास मांगी।

इस अवसर पर हैड ग्रंथी गुरमेल सिंह, गुरुद्वारा इंस्पेक्टर सुखराज सिंह, हैड रागी हरबंस सिंह, मनप्रीत सिंह, सरपंच सुखदेव सिंह, बलदेव सिंह, बाबा मोहन सिंह, कुलदीप सिंह, हरविन्दर सिंह, अकाउंटेंट लखविन्दर सिंह, गुरप्रीत सिंह रागी, मेजर सिंह खेहरा, गुरचरन सिंह और जसविन्दर सिंह आदि गणमान्य उपस्थित थे। (गर्ग)

खबरें और भी हैं...