पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों ने विधायक से कहा नहीं मिल रही आठ घंटे बिजली, कैसे करें खेती

ग्रामीणों ने विधायक से कहा-नहीं मिल रही आठ घंटे बिजली, कैसे करें खेती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टपूकड़ा कस्बे के अटल सेवा केन्द्र पर मंगलवार को बिजली चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें तिजारा विधायक मामन सिंह यादव सहित जयपुर विद्युत वितरण निगम के एस.ई. बी. एस. मीणा, एक्स. ईएन. भिवाड़ी एस.सी. महावर, एक्स. ईएन. तिजारा इशाक खान मौजूद रहे। शिविर के दौरान तिजारा तहसील के करीब दो सौ शिकायतकर्ता वहां पहुंचे। शिविर में अधिकतर ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में कई जगह बिजली के तार ढीले हैं और पूरे आठ घंटे भी लाइट नहीं आती। ऐसे में गांवों में जीवन और खेती किसानी में मुश्किल हो रही है।

सरपंच मुकेश मित्तल ने टपूकड़ा के ग्रामीणों की समस्या उठाते हुए टपूकड़ा के कमालपुर रोड़ व खुशखेडा रोड़ पर घरों के ऊपर से जा रही विद्युत लाइनों से कई जानें जा चुकी हैं। उन्होंने इन लाइनों को वहां से अन्यत्र शिफ्ट करवाने और ग्रामीण क्षेत्र के लिए डाली गई विद्युत लाइनों को नौ गांवा फीडर से जोड़ने की मांग की ताकि टपूकड़ा में बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं हो और किसानों व ग्रामीणों को लगातार लाइट मिल सके। इस अवसर पर नौगांवां में बनने वाले एईएन ऑफिस को टपूकड़ा में रखने की मांग भी की गई। इस पर तिजारा विधायक मामन सिंह यादव व विद्युत निगम के एसई ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में तिजारा विधायक व अलवर एसई ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर हाईवे से लगते गांधी चौक के पास मोड़ पर लगी हाईटेंशन विद्युत लाईन का मौका देख इसे तुरंत हटाने के निर्देश दिए। इसी के साथ नूंह रोड़ किनारे लगे विद्युतपोल को भी तुरंत शिफ्ट करने के आदेश दिए। शिविर में समस्या को लेकर कई बार कहा सुनी भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। शिविर के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आई कई योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने शिविर में बताया कि अब हर महीने विद्युत बिल मौके पर ही दिए जाएंगे। रोड़ किनारे लगे खतरनाक विद्युत पोलों को भी हटाने व दुरूस्त करने के आदेश दिए। शिविर में एईएन भिवाड़ी चन्द्रेश शर्मा, एईएन टपूकड़ा जीएल निभोरिया, टपूकड़ा जेईएन अजित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

तिजारा. बिजली चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते विधायक व मौजूद अिधकारी।

खबरें और भी हैं...