कस्बे के गांधी चौक से नूंह रोड तक करोड़ों की लागत से बन रहे रोड़ में अनियमितता की शिकायतों के बाद रविवार को तिजारा विधायक मामन सिंह यादव ने पीडब्ल्यूडी के एनसीआर खंड अधिकारियों, टपूकड़ा सरपंच व ग्रामीणों के साथ एक बैठक की। उन्होंने कहा कि नियमानुसार रोड़ निर्माण होगा। ग्रामीणों को समस्या ना हो इसका ध्यान रख तय करेंगे कि रोड़ पर पानी नहीं भरे व पानी नाले के अंदर ही जाये। अगर कहीं पर नाला नहीं बना हो या खराब हो उसे दुरूस्त किया जाएगा। एनसीआर पीबी विभाग द्वारा कोटकासिम से टपूकड़ा तक करोड़ों की लागत से कई स्थानों पर सीसी रोड़ निर्माण कराना हैं। गौरतलब है कि ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए तिजारा एसडीएम और अन्य अधिकारियों को ज्ञापन दिया था। भास्कर ने मामला प्रकाशित किया था।