पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 27 करोड़ के कार्य में पुरानी सड़क हटाए बिना कंक्रीट की परत बिछाई

27 करोड़ के कार्य में पुरानी सड़क हटाए बिना कंक्रीट की परत बिछाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के गांधी चौक से नूंह रोड तक 27 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को तिजारा एसडीएम कपिल यादव व टपूकड़ा नायब तहसीलदार सोनू गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एनसीआरपीबी द्वारा कराए जा रहे कार्य में ठेकेदार सीसी सड़क का निर्माण बिना पुराने डामर को हटाए कर रहा है। पुरानी डामर को नहीं हटाने से सड़क की गुणवत्ता कम हो गई है। साथ ही ऊंचाई भी ज्यादा हो गई है। इससे रोड़ का पानी घरों में जाएगा। सड़क का निर्माण पुन: मानकों के अनुसार किया जाए और काम की उचित निगरानी नहीं करने वाले अधिकारियों पर वसूली निकाली जाए। ग्रामीणों ने मामले में आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बारे में एनसीआर पीबी अभियंता सुरेश चन्द यादव ने कहा कि रोड़ निर्माण के लेवल को लेकर अगर ग्रामीणों को परेशानी होती हैं तो वार्ता करके रोड़ निर्माण कराया जाएगा।

निर्माण कार्य स्थल पर कोई निगरानी नहीं

ग्रामीणों ने बताया कि रोड निर्माण के दौरान ठेकेदार मनमर्जी से काम कर रहा है। गुणवत्ता और मानकों के अनुसार काम हो रहा है या नहीं इसकी निगरानी करने कोई अभियंता मौके पर नहीं आता। डामर रोड के ऊपर ही बेस बनाने के लिए रोड़ी सीमेंट की ग्रेवल बिछा दी। अब यह हवा के साथ उड़ रही है। रोड़ी रोड़ पर फैल गई जिससे वाहन हादसों का खतरा बना हुआ है। डस्ट उड़ने से लोगों को सांस में तकलीफ हो रही है। ग्रामीण उमाशंकर वकील ने बताया कि अधिकारी ठेकेदार से मिली भगत कर घटिया काम कराया जा रहा है। रोड बनाने के दौरान पहले बने तारकोल रोड को हटवाकर पहले बने रोड़ के लेवल में रोड बनवाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...