पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक्साइज विभाग ने पकड़ी 10 पेटी शराब, युवक भागा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारागढ़ | तारागढ़ पुलिस ने गांव लाहड़ी गुजरा में एक घर में छापामारी कर दस पेटी इंग्लिश शराब की बरामद की है। दोषी अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में कामयाब हो गया।

एसआई नरेश कुमार ने बताया कि कर तथा आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि लाहड़ी गुजरा में राकेश कुमार निवासी चंडीगढ़ से शराब लाकर बेचता है। पुख्ता सूचना के आधार पर की पुलिस ने कर तथा आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर इंदरबीर सिंह रंधावा तथा इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह के साथ छापेमारी कर राकेश कुमार के घर से दस पेटी इंग्लिश शराब बरामद की, जबकि आरोपी राकेश कुमार अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...