विधायक जोगिन्द्र पाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं
तारागढ़| कांग्रेसी वर्करों की बैठक गांव बेेगोवाल में कर्ण निश्चल के नेतृत्व में हुई। इसमें विधायक जोगिन्द्र पाल उपस्थित हुए। इस मौके पर विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों ने कहा कि गांव के गंदे पानी की निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण आए गंदा पानी गलियों में ही बहता रहता है तथा सीवरेज भी हमेशा ब्लॉक रहता है। गांव में कूड़ा फेंकने की जगह नही है। उन्होंने बताया के गांव के बजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, लगाई जाए, गांव के गरीब परिवारों के नीले कार्ड बनवाए जाए। विधायक जोगिन्द्र पाल ने गांववासियों को आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। कुछ दिनों में गांव के सीवरेज की सफाई करवा दी जाएगी। कूड़ा डालने के लिए जल्द ही कूड़ेदान लगाए जाएंगे और उसके बाद अगर कोई कूड़ा खुले में फेंकता हुआ पाया गया तो उसपर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर तिलक शर्मा, देवीदत्ता, सुरिन्द्र महाजन, ठाकुर अश्विनी, कप्पू ठाकुर, गणेश राज मौजूद थे।