पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिड-डे मील और कैश बुक की चेकिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिप्टी डायरेक्टर शिक्षा विभाग पंजाब गुरमेज कैंथ ने ब्लाक प्राथमिक शिक्षा आफिस नरोट जैमल सिंह सहित ब्लाक के कई स्कूलों की अचानक चैकिंग करके ब्लाक और स्कूलों के साथ संबंधित रिकार्ड की चैकिंग की और रिकार्ड में खामियां डाली गईं उन को दूर करने की हिदायत की। डिप्टी डायरेक्टर गुरमेज कैंथ, जिला शिक्षा अफ़सर एलिमेंट्री पठानकोट कुलवंत सिंह वाहला और जसविन्दर सिंह ने ब्लाक प्राथमिक शिक्षा अफ़सर दफ्तर नरोट जैमल सिंह, सरकारी प्राथमिक स्कूल बेगोवाल, बमियाल और भक्खड़ी स्कूल का अचानक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने ब्लाक में अध्यापकों की सर्विस बुक, कैश बुक, सर्व शिक्षा अभियान और मिड डे मील के साथ संबंधित दफ्तरी रिकार्ड चेक किया। इस मौके पर उन ब्लाक के तीन स्कूलों के में चेकिंग के दौरान अध्यापक और विद्यार्थी की हाजरी, मिड डे मील, पुस्तक और वर्दी बांटने सहित स्कूलों के साथ संबंधित रिकार्ड चेक किया और रिकार्ड में मिली खामियां को दूर करने की हिदायत करते स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने साथ-साथ पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ब्लाक प्राथमिक शिक्षा अफ़सर हंस राज, सहायक नरेश कुमार और तरुण पठानिया उपस्थित थे।

सरकारी प्राथमिक स्कूल बेगोवाल में मिड डे मील का निरीक्षण करते डिप्टी डायरेक्टर गुरमेज कैंथ व अन्य।

खबरें और भी हैं...