पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • पढ़ो पंजाब के तहत 40 प्राइमरी शिक्षकों को बांटी किट

पढ़ो पंजाब के तहत 40 प्राइमरी शिक्षकों को बांटी किट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा मंत्री पंजाब ओम प्रकाश सोनी और शिक्षा सचिव पंजाब कृष्ण कुमार के हुक्मानुसार ब्लाक नरोट जैमल सिंह में सरकारी प्राथमिक स्कूलों के 40 अध्यापकों को ‘पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब’ स्कीम के अंतर्गत प्राइमरी किट बांटी गई।

जिला शिक्षा अधिकारी प्राइमरी पठानकोट कुलवंत सिंह वाहला के नेतृत्व में ब्लाक प्राथमिक शिक्षा अफ़सर दफ्तर तारागढ़ में डिप्टी डायरेक्टर शिक्षा विभाग पंजाब गुरमेज सिंह कैंथ ने अपनी टीम के साथ प्राथमिक स्कूलों के अध्यापकों को किट देते हुए कहा कि इन किटों को बांटने का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक कक्षा के बच्चों को खेल विधि और सहायक सामग्री की सहायता के साथ अधिक से अधिक पढ़ाई के साथ जोड़ना है ताकि बच्चों में रुचि पैदा करके स्कूल आने और पढ़ाई के साथ जोड़ा जा सके। इस मौके पर उन्होंने अध्यापकों को सरकारी स्कूलों में बच्चों को पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई कराने के लिए प्रेरित करते कहा कि बच्चों के मां-बाप और समाज के सहयोग के साथ स्कूलों में अधिक से अधिक दाखिला किया जाए। इस मौके पर ब्लाक प्राथमिक शिक्षा अफ़सर हंस राज, जिला रिसोर्स पर्सन केवल कृष्ण, ब्लाक मास्टर ट्रेनर अजय विशिष्ट, राजेश कुमार, अजय महाजन. नरेश कुमार. शाम शर्मा, राकेश कुमार, चंद्र मोहन महाजन, संजीव कुमार और सुनील कुमार सहित कई अध्यापक उपस्थित थे।

शुक्रवार को बीपीईओ दफ्तर तारागढ़ में डिप्टी डायरेक्टर गुरमेज कैंथ अध्यापकों को प्राथमिक किट देते हुए। -भास्कर

खबरें और भी हैं...