केआरबी प्रीमियर स्कूल की में निखिल 90 प्रतिशत अंक लेकर 10वीं में प्रथम
केआरबी प्रीमियर स्कूल तारागढ़ का दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की प्रिंसिपल मंजीत शर्मा ने कहा कि इस बार दसवीं कक्षा के निखिल ठाकुर ने 90 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान, सीमा ने 86 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान व गरिमा ने 80 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल प्रिंसिपल ने सभी मेधावी बच्चों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस उपलब्धी का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत के साथ स्कूल अध्यापकों को जाता है।