कांग्रेस डूबता हुआ जहाज : नरिन्द्र परमार
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गांव भरियाल लाहड़ी में तारागढ़ मंडल प्रधान जसवंत पामा की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरिन्द्र परमार, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल रामपाल, पूर्व विधायक सीमा कुमारी, जिला परिषद चेयरमैन गोवर्धन गोपाल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन विपिन महाजन, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पंजाब उपाध्यक्ष मोहम्मद शफी उपस्थित हुए।
पूर्व विधायक का सीमा कुमारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो सभी कार्यकर्ताओं मान-सम्मान करती है। नरेंद्र परमार एक साधारण कार्यकर्ता से पार्टी में आए थे, जिनको आज पार्टी ने एक पहचान देते हुए प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, जोकि सराहनीय है। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पंजाब उपाध्यक्ष का सिरोपा और फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
नवनियुक्त पंजाब उपाध्यक्ष नरेंद्र परमार ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है जिसमें कोई भी सवार नहीं होना चाहेगा। इस मौके पर मंडल प्रधान भोआ कुंवरपाल, मंडल अध्यक्ष घरोटा बलवान सलारिया, मंडल अध्यक्ष नरोट जैमल सिंह हरि सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष रमित महाजन, पंजाब कार्यकारिणी मेंबर विनोद कुमार ,पवन कुमार, तारा देवी , रिंकू शर्मा, सपना राज, संतोष रानी, ज्योति ठाकुर, चंद्रमुखी, शशि बाला, प्रवीण कुमारी, आरती थे।
गांव भरियाल लाहड़ी में बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरिन्द्र परमार को सम्मानित करते पूर्व विधायक सीमा कुमारी व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल रामपाल।