हड़ताल के दौरान उपस्थित रोजगार सहायक।
तराना | ग्राम रोजगार सहायक सचिव संगठन द्वारा मध्यप्रदेश शासन के वित्त मंत्री जयंत मलैया द्वारा दिए गए विवादित बयान के विरोध में ग्राम रोजगार सहायक सचिव संगठन ब्लाॅक द्वारा अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्राम रोजगार सहायक संगठन की हड़ताल सोमवार को सातवें दिन भी जारी रही। ग्राम रोजगार सहायक संगठन ब्लाॅक अध्यक्ष राजेश कुमार चौहान ने बताया मध्यप्रदेश शासन द्वारा जब तक ग्राम रोजगार सहायक सचिव संगठन के हितों में कोई निर्णय नहीं लिया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के दौरान सचिव पुष्पेंद्रसिंह सिसौदिया एवं समस्त ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित थे। जानकारी मीडिया प्रभारी रामेश्वर पाटीदार ने दी।