ग्राम रोजगार सहायक सचिव एक सूत्री मांग को लेकर हड़ताल पर
हड़ताल के दौरान उपस्थित रोजगार सहायक ।
तराना | ग्राम रोजगार सहायक सचिव संगठन द्वारा अपनी 1 सूत्री मांग को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल की जा रही है। सहायक सचिव ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौहान ने बताया हड़ताल जिला संविलियन के साथ नियमितीकरण की मांग को लेकर की जा रही है। इस दौरान सचिव पुष्पेंद्रसिंह सिसौदिया, मीडिया प्रभारी रामेश्वर पाटीदार सहित ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित थे।