पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डायरी के नाम से संचालित हो रही है अवैध शराब दुकानों पर रोक लगाने की मांग

डायरी के नाम से संचालित हो रही है अवैध शराब दुकानों पर रोक लगाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपद पंचायत क्षेत्र में प्रत्येक ग्रामों में अवैध रूप से शराब माफियाओं द्वारा आबकारी विभाग के साथ शराब की डायरियां बनाकर ग्रामों में देशी एवं विदेशी शराब के अवैध रूप से बेची जा रही है। शासकीय नियम अनुसार केवल रजिस्टर एवं पंजीबद्ध दुकान जिसकी नीलामी आबकारी विभाग द्वारा की गई है। वहीं दुकान नियम अनुसार संचालित की जा सकती है। मामले में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मेहरबानसिंह राठौर ने बताया शराब माफियाओं द्वारा अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इसके कारण ग्राम स्तर पर शराब वृत्ति बढ़ रही है। साथ ही अभद्रता एवं विवाद की स्थिति पर आए दिन बनी रहती है। वहीं ग्रामों में डायरियों के माध्यम से नकली शराब का कारोबार भी बन रहा है। मामले में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजित सिंह एवं उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह राठौर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन देकर अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं अवैध रूप से संचालित दुकानों पर छापामार कार्रवाई कर इन्हें तुरंत बंद किया जाए। यदि रोक नहीं लगाई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

खबरें और भी हैं...