पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिन्होंने अपने ऋण खाते निर्धारित समयावधि में बंद कर दिए उनका किया सम्मान

जिन्होंने अपने ऋण खाते निर्धारित समयावधि में बंद कर दिए उनका किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पश्चिमी मप्र के 14 जिलों में कार्यरत बैंक की सभी 406 शाखाओं द्वारा मंगलवार को ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन नयापुरा मार्ग स्थित नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक में भी आयोजित हुआ। इस आयोजन में प्रत्येक शाखा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 5 ऐसे ऋणियों का सम्मान किया। जिन्होंने अपने ऋण खाते निर्धारित समयावधि में बंद कर दिए। ऐसे ऋणियों को बैंक द्वारा सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए। विभिन्न शाखाओं के ग्राहक और स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिक बड़ी संख्या में इन आयोजनों में उपस्थित हुए।

बैंक के अध्यक्ष ए.बी. विजय कुमार ने बताया ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य में बैंक ऋण की समय पर अदायगी के प्रति चेतना और जागरूकता उत्पन्न करना है। समय पर ऋण चुकाने से बैंक न केवल ऋणी की अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति बाधारहित एवं तत्परतापूर्वक कर सकता है, बल्कि ऐसे जरूरतमंदों को भी ऋण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अपना सहयोग प्रदान कर सकता है। यह प्रथम अवसर है जब बैंक की सभी 406 शाखाओं के स्टाफ सदस्यों ने व्यापक स्तर पर ऐसे सम्मेलनों का आयोजन किया गया।

ऋणियों के सम्मान के दौरान उपस्थित बैंक अधिकारी एवं नागरिक गण।

खबरें और भी हैं...