सुमराखेड़ा के समीप शासकीय माध्यमिक विद्यालय स्कूल में हेड मास्टर के पद पर एक ही गांव में 33 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधान अध्यापक नरेंद्रसिंह सिसौदिया को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। उनके कार्यकाल के बारे में उनके कार्य की तारीफ एवं उनकी प्रशंसा की गई। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सौदानसिंह चौहान, उपसरपंच लालसिंह व प्रधानाध्यापक केसरसिंह कोरट, कन्हैयालाल राठोर,कमल सिंह,श्याम सिंह जितेंद्र सिंह, बनेसिंह. संजय,विष्णु मालवीय एवं नागरिकगण आदि उपस्थित थे।