पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली कनेक्शन चेक करने पहुंची टीम को पत्थर मारकर गाड़ी के कांच फोड़ने वाले दो आराेपियों को 6 माह की सजा

बिजली कनेक्शन चेक करने पहुंची टीम को पत्थर मारकर गाड़ी के कांच फोड़ने वाले दो आराेपियों को 6 माह की सजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तराना | ग्राम गुराडिया में 7 दिसंबर 2011 को म.प्र. विद्युत मंडल विजिलेंस इंदौर की टीम अवैध विद्युत कनेक्शन चेक करने आई थी। वहां दो व्यक्तियों ने बाइक पर आए और टीम का रास्ता रोका। उन्हें तत्काल चले जाने को कहा। नहीं जाने पर जान से मारने की धमकी दी और पत्थर मारकर उनके वाहनों के कांच भी फोड़ दिए। घटना की शिकायत ए.ई राजेश कुमार तिवारी ने माकड़ौन थाने में दर्ज करवाई थी। न्यायाधीश श्री कृष्ण डाकलिया ने इंदर पिता सिद्धू सिंह, मोकम सिंह पिता मदन निवासी गुराडिया को धारा 341, 353, 427 के तहत 6 माह के कारावास एवं 500 रुपए जुर्माने की सजा दी। शासन की ओर से पैरवी विशाल गुप्ता ने की थी।

खबरें और भी हैं...