तराना | डेंगू दिवस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपाखेड़ी में मनाया गया। यहां पर उपस्थितों को घरों के आसपास साफ-सफाई कार्य स्थल खुली जगह में पानी का जमाव नहीं होने एवं मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी गई। वहीं मलेरिया निरीक्षक देवीसिंह पंवार ने उपस्थितों को शपथ दिलवाई की संक्रमित मच्छरों से होने वाले रोग से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं होने देंगे। इसका पूरा प्रयास करेंगे।